केदारपुरम स्थित नारी निकेतन का जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निरीक्षण किया
राजधानी देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन का आज जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रही महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद कहा कि नारी निकेतन में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई…
