देहरादून में जर्जर और खतरनाक हालत में खड़ी इमारतों पर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसे भवनों को चिन्हित कर उनके मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित हादसे से पहले आवश्यक कदम उठाए जा सकें।नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम को अब तक 21 जर्जर भवनों की सूचना प्राप्त हुई है। इन सभी भवनों के मालिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में भवन मालिक और किरायेदार के बीच विवाद भी होता है, लेकिन यदि किसी जर्जर भवन की सूचना नगर निगम को मिलती है तो नियमों के तहत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाती है। नगर निगम का उद्देश्य जन सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना है।
जर्जर भवनों पर नगर निगम की कार्रवाई…
