राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। मंच का कहना है कि राज्य आंदोलनकारियों के लिए घोषित 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ अभी भी सभी पात्र आंदोलनकारियों तक नहीं पहुंच पाया है।मंच ने आरोप लगाया कि कई आंदोलनकारी आज भी नियुक्ति, नियुक्ति-संस्तुति…
