ताज़ा ख़बर

गुजरात मॉडल पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि राज्य में गुजरात मॉडल लागू होने के बाद से विकास कार्यों की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने नंद की चौकी के समीप बने पुल और अन्य निर्माण कार्यों का हवाला देते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब से उत्तराखंड में गुजरात मॉडल लागू किया गया है, तब से प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि नंद की चौकी के पास स्थित पुल सहित कई निर्माण कार्य इसकी मिसाल हैं। गोदियाल का आरोप है कि भाजपा सरकार उत्तराखंड के बजाय गुजरात के लोगों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार गुजरात के हैं, शासन भी गुजरात के लोगों के प्रभाव में है और काम करने वाले भी गुजरात के हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का।”