ताज़ा ख़बर

मंडी समिति में भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन..

रामनगर मंडी समिति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस ने मंडी समिति में दुकानों, नीलामी चबूतरों और अन्य आवंटनों में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने आरोप लगाया कि आवंटन में 10 से 30 लाख रुपये तक लिए जाने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मंडी समिति के बगीचे को 30 साल की लीज पर दिए जाने के मामले में भी जांच की मांग उठाई है।सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने मंडी समिति में नवनिर्मित दुकानों, नीलामी चबूतरों और अन्य आवंटनों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन आवंटनों को लेकर 10 से 30 लाख रुपये तक लिए जाने की चर्चाएं हैं।रावत ने मंडी समिति के बगीचे को 30 वर्ष की लीज पर दिए जाने के मामले में भी सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए और मंडी समिति में कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।