ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में अब विधवा पेंशन योजना का नाम बदला जाएगा

उत्तराखंड में अब विधवा पेंशन योजना का नाम बदला जाएगा। राजस्थान की तर्ज पर प्रदेश में इसे अब ‘एकल नारी पेंशन योजना’ के नाम से जाना जाएगा। राजस्थान दौरे से लौटे समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि राजस्थान में एकल महिलाओं के लिए इसी नाम से योजना संचालित की जा रही है। उत्तराखंड में भी योजना को इसी तर्ज पर लागू करने की तैयारी है।मंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान के साथ सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। योजना के नाम में बदलाव के साथ पात्र महिलाओं तक पेंशन का लाभ आसानी से पहुंचाने की व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।