ताज़ा ख़बर

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उक्रांद का बड़ा विरोध, कथित VIP पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन! 

खटीमा से बड़ी खबर है जहां उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। खटीमा में उत्तराखंड क्रांति दल ने कथित वीआईपी की भूमिका की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।उक्रांद जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दल ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को बचाने का प्रयास किया गया और सबूत मिटाए गए। उक्रांद ने संबंधित व्यक्ति की राज्यपाल पद पर नियुक्ति का भी कड़ा विरोध जताया।उक्रांद नेताओं का कहना है कि जब तक कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं होती, तब तक अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय मिलने पर सवाल बने रहेंगे।वहीं, खटीमा विधानसभा से यूकेडी के विधायक प्रत्याशी रोहित भट्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया।इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद ने उपजिलाधिकारी तुषार सैनी के कार्यालय में नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने और अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की।