ताज़ा ख़बर

इधर-उधर कूड़ा डालने पर होगी सख्त कार्रवाई जिलाधिकारी देहरादून ने दिए निर्देश

देहरादून के जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अब तक का सबसे सख्त रुख अपना लिया है राजधानी के कांवली रोड पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जहां कमेंट एनक्लेव की कॉलोनी हैं और 200 परिवार रहते हैं गेट पर कूड़े की वजह से बच्चों बुद्धों को बाहर निकलने में दिक्कतों के साथ ही बीमारियों का खतरा बना हुआ हैं इस विषय में कॉलिंनि की महिलाओं ने शिकायत कर डंपिंग जोन हटाने की मांग भी की है अब जिलाधिकारी ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि अगर अब शहर में कहीं भी कूड़ा इधर-उधर बिखरा हुआ मिला, तो सीधे तौर पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस आदेश की सबसे बड़ी गाज लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरने वाली है जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था में ढिलाई बरतने पर नगर निगम के अधिकारी भी नापे जाएंगे अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है, और लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा प्रशासन का मकसद साफ है—स्मार्ट सिटी देहरादून में गंदगी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सड़कों, वार्डों और सार्वजनिक जगहों पर नियमित सफाई के साथ-साथ कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है जनता से भी अपील की गई है कि वे कूड़ा तय जगहों पर ही डालें, नहीं तो उन पर भी भारी जुर्माना लगाया जा सकता है क्योंकि अब प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है और लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है