देहरादून। लगातार बारिश के चलते एसएसपी देहरादून ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है। नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को लाउड हेलर से सतर्क किया जा रहा है और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर भी पुलिस ने घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है।
भारी बारिश को लेकर दून पुलिस अलर्ट मोड पर….
