ताज़ा ख़बर

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव: रविंद्र सिंह राणा अध्यक्ष, डॉ. अंकित जोशी महामंत्री निर्वाचित

उत्तराखंड के दूसरे सबसे बड़े शिक्षक संगठन, राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह राणा और महामंत्री पद पर डॉ. अंकित जोशी विजयी रहे

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने दोनों की जीत की पुष्टि की है, जबकि आधिकारिक घोषणा रविवार को की जाएगी।

इस बार संशोधित संविधान के तहत पहली बार डेलीगेट्स सिस्टम समाप्त कर सभी 21,660 सदस्य शिक्षकों को मतदान का अधिकार मिला। कुल 16,465 शिक्षकों (76.1%) ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर राणा ने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा, जबकि महामंत्री पद पर डॉ. अंकित जोशी ने कांटे की टक्कर में कुलदीप कंडारी को हराया।

उल्लेखनीय है कि डेलीगेट्स सिस्टम समाप्त कर सभी शिक्षकों को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए डॉ. जोशी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद संगठन के संविधान में संशोधन किया गया।