ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में हाल ही में निर्वाचित हुए ग्राम उप प्रधानों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने अपने आवास पर सभी नवनिर्वाचित उप प्रधानों को आमंत्रित कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। खटीमा क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम उप प्रधानों के सम्मान में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने अपने आवास पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने सभी उप प्रधानों को अपने हाथों से माला पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। अजय मौर्या ने कहा कि जनता ने जिन प्रतिनिधियों पर विश्वास जताया है, उन्हें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने गांव के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी उप प्रधानों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने कहा कि मैं सभी नवनिर्वाचित उप प्रधानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आशा है कि आप सभी अपने-अपने ग्राम पंचायतों के विकास, जनता की सेवा और क्षेत्र की उन्नति के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। वहीं सम्मान समारोह के दौरान सभी नवनिर्वाचित उप प्रधानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या का आभार व्यक्त किया और अपने-अपने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
खटीमा के नवनिर्वाचित उप प्रधानों का जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने किया सम्मान
