ताज़ा ख़बर

16 पेड़ों के बाद अब चकरपुर में नया चार पेड़ का हुआ कटान, उठे बड़े सवाल

जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा रेंज से एक बार फिर अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले 16 पेड़ों के कटान की पुष्टि के बाद मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब चकरपुर वन चौकी क्षेत्र में फिर से कटे हुए पेड़ों का मामला चर्चा में है। आरोप है कि मौके की वास्तविक स्थिति और अधिकारियों को दी गई जानकारी में बड़ा अंतर है। खटीमा रेंज के अंतर्गत चकरपुर वन चौकी क्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान का नया मामला सामने आया है। मौके से सामने आए वीडियो और लोकेशन फोटो में चार कटे हुए पेड़ों के अवशेष दिखाई दे रहे हैं। वहीं आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को केवल दो पेड़ों के कटान की जानकारी देकर गुमराह किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कटे हुए पेड़ों की लकड़ी पूरी तरह मौके से हटाई जा चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब घटनास्थल पर लकड़ी मौजूद ही नहीं थी, तो आखिर वन विभाग ने किस आधार पर कटान का केस दर्ज किया? इतना ही नहीं, वीडियो में कटे हुए पेड़ों के ठूंठों को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। वही लोकेशन फोटो पर 6 जुलाई की तारीख भी दिखाई दे रही है,वहीं एस डी ओ संचिता वर्मा ने बताया कि दो सूखे और गिरे पेड़ों का कटान हुआ है जिसकी लकड़ी मौके से बरामद कर सुरक्षित जगह पर रखा गया है। अब मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।अब देखने वाली बात यह होगी कि वन विभाग इस मामले में केवल औपचारिक कार्रवाई करता है या फिर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों तक पहुंचता है।