ताज़ा ख़बर

रामनगर में पेड़ से टकराई कार, चार युवक गंभीर घायल, दो हायर सेंटर रेफर

रामनगर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। किसान सीताबनी मार्ग पर पाटकोट के समीप एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया, जहां दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार बुधवार को किसान सीताबनी मार्ग पर पाटकोट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।