ताज़ा ख़बर

20 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का आंदोलन, प्रशासन-ग्रामीणों में बनी सहमति…

रामनगर के जस्सागांजा क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से डंपरों की आवाजाही के विरोध में चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन आखिरकार प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया है। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान की पहल पर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने भी अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रशासन ने डंपरों की नई टाइमिंग तय करने के साथ ही सड़क मरम्मत, पानी के छिड़काव और अन्य मांगों पर भी भरोसा दिया है।रामनगर के जस्सागांजा क्षेत्र में ग्रामीण पिछले 20 दिनों से खनन डंपरों की अनियंत्रित आवाजाही, जर्जर सड़क, उड़ती धूल और बढ़ते सड़क हादसों के विरोध में धरना दे रहे थे। पिछले 48 घंटों से कई बुजुर्ग महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठी थीं, जिससे प्रशासन पर समाधान निकालने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।रविवार को उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, सीओ अमित कुमार, कोतवाल सुशील कुमार और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम धरना स्थल पहुंची। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ लंबी वार्ता के बाद कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी।सुबह 6 से 9 बजे, दोपहर 12 से 3 बजे और शाम 6 से 10 बजे तक डंपरों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी,