ताज़ा ख़बर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान किया 

आगामी 1 तारीख को दिल्ली चलो अभियान के संदर्भ में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, दो बार के विधायक एवं देहरादून जिला पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए और लोकतंत्र को बचाने का आह्वान किया उन्होंने एस आई आर मैं बीएलओ द्वारा किए गए संशोधन के बाद भी चुनाव आयोग द्वारा उसमें बदलाव न किए जाने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा भाजपा सरकार के एजेंट के रूप में काम किया जा रहा है जिसका विरोध उनके सहयोगी भी कर चुके हैं उन्होंने कहा कि देश के लोगों को मतदान से वंचित करने का काम किया जा रहा है दो चुनाव आयुक्त द्वारा 10 महीने में 14 बार फॉर्म 6 को लेकर आपत्ति जताई गई लेकिन उसके बावजूद भी मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और लगातार देश के लोगों को मतदान से वंचित किया जाने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली में महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के युवा गरीब किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे इस रैली में लगभग 10 लाख लोगों के आने की संभावना है उन्होंने अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया और भाजपा सरकार पर वीआईपी को बचाने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की ही नहीं बल्कि देश की बेटी थी जिसे आज तक न्याय नहीं मिल पाया है और ऐसे लोग कह रहे हैं कि 1 नवंबर को होने वाली रैली में देश को आर्थिक हानि होगी लेकिन आज भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं