ताज़ा ख़बर

राहुल-प्रियंका के उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी का तंज, बोली- कांग्रेस अंदरूनी कलह में उलझी

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस आने वाले समय में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में राहुल गांधी की सभाएं आयोजित करने जा रही है, जबकि प्रियंका गांधी की रैली पर्वतीय जनपदों में प्रस्तावित है।कांग्रेस की चुनावी तैयारियों और राहुल-प्रियंका के प्रस्तावित दौरों को लेकर बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और ऐसे समय में नेताओं के दौरे और रैलियां होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि जनता यह अच्छी तरह समझती है कि कौन चुनाव के समय उसके बीच आता है और कौन पूरे साल जनता के लिए काम करता है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरों से बीजेपी को कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि कांग्रेस इस समय अपने ही अंदरूनी कलह में उलझी हुई है।