ताज़ा ख़बर

पीएम मोदी की लोकप्रियता पर सीएम धामी का बयान, बोले- पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता

एक निजी एजेंसी के ताजा सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एशिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताए जाने के दावे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल एशिया ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। गुरुपर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि देश को लंबे समय तक उनका मार्गदर्शन मिलता रहे और भारत उनके नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।