ताज़ा ख़बर

हरिद्वार के प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने लिया बड़ा फैसला

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले के बाद अब हरिद्वार के प्रसिद्ध माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है। मंदिर में चढ़ने वाले दान और व्यवस्थाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज ने बताया कि मंदिर में चढ़ने वाले धन और दान की निगरानी के लिए पुजारियों की एक सुपरविजन समिति गठित की गई है। यह समिति मंदिर की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखेगी और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। इतना ही नहीं, मंदिर के पुजारियों के लिए जेब-मुक्त ड्रेस कोड भी लागू किया गया है। नई व्यवस्था के तहत पुजारियों के वस्त्रों में किसी भी प्रकार की जेब नहीं होगी, ताकि दान से जुड़ी किसी भी तरह की शंका या विवाद की संभावना समाप्त हो सके।मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे दान व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद बनी रहे।