मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आदरणीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (सेवानिवृत्त) के साथ ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (सेवा पखवाड़ा) के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जानाआगामी 15 दिनों तक प्रदेश के सभी ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो सके।इस अभियान के प्रथम चरण में भी प्रदेश भर के 5 लाख से अधिक नागरिकों ने इन शिविरों का लाभ उठाया था।
ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा का आगाज, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ
