मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ मेला-2027 की आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पूरे कुंभ क्षेत्र का सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने, क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक, फायर कंट्रोल और आपदा प्रबंधन की समेकित योजना बनाने के निर्देश दिए। भूकंप, बाढ़ और CBRN आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्पष्ट SOP, आधुनिक उपकरण, नियमित मॉक ड्रिल और प्रशिक्षित कार्मिक सुनिश्चित किए जाएंगे। AI व आधुनिक तकनीक से सूचनाओं का डेटाबेस तैयार होगा। मोबाइल नेटवर्क, कंट्रोल रूम और कम्युनिकेशन सिस्टम मजबूत किए जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम न्यूनतम रहे।
कुंभ-2027 में आपदा प्रबंधन को लेकर धामी सरकार अलर्ट, सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान तैयार होगा
