देहरादून के परेड ग्राउंड में इस बार बन्नू बिरादरी के 79वें दशहरा उत्सव की भव्य तैयारी है। इस बार मुख्य आकर्षण 181 फीट ऊंचा रावण और 70-70 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ होंगे, जो पिछले साल से करीब 60 फीट ज्यादा ऊंचा है। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख नागपाल ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और लंका को भी भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत गोपीनाथ मंदिर से शोभायात्रा से होगी। 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे लंका दहन और 6:05 बजे रावण दहन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री खजान दास और मेयर सौरभ थपलियाल मौजूद रहेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष एंट्री द्वार बनाए जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन से बात हो चुकी है।
देहरादून में दशहरा उत्सव की भव्य तैयारी, 181 फीट ऊंचा रावण बनेगा मुख्य आकर्षण
