ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने गर्मी से राहत मिली,दूसरी और लगातार बारिश से ग्रामीण को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड रहा। देर रात से हो रही लगातार बारिश से कई घर में घुसा पानी और बने तालाब जैसे हालात। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव लाम ग्रुन्ट में लगातार बारिश बनी आफतऔर कई घरों में घुसा पानी और दूसरी तरफ सड़क में बड़े बड़े गड्डे दे रहे बड़ी घटना को चुनौती। कुछ दिन पहले गड्डे के कारण 2 आदमी घायल हुए थे ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव में कभी कोई नाला नहीं बना है जो नाला है उसकी सफाई ना होने के कारण पानी हमारे घर में घुस जाता है यहा पर सब नेता बड़े बड़े वादे करते है परन्तु चुनाव के बाद बात भी नहीं करते है
बरसात कि पहली बारिस बनी आफत, कई घर बने तालाब..
