ताज़ा ख़बर

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदारनाथ के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, अब तक 18.60 लाख ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। ठंड और प्रतिकूल मौसम के बीच भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक 18 लाख 60 हजार 360 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।बीते दो दिनों से धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारनाथ की चोटियां और धाम का मनमोहक प्राकृतिक नजारा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ बाबा के दर्शन कर रहे हैं।