ताज़ा ख़बर

खड़गे प्रकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास का घेराव

देहरादून में हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सरकारी आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलित समाज के सम्मान और अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने मामले में भाजपा की भूमिका पर सवाल उठाए।कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा