ताज़ा ख़बर

दीपावली पर सैनिकों के बीच पहुंचे सीएम धामी, जवानों को मिठाई खिलाकर साझा की त्योहार की खुशियां, शहीदों के परिजनों की अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये की

शासकीय आवास पर आगामी 13 नवम्बर को प्रस्तावित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सम्मेलन का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रवासी उत्तराखण्डी हमारी अमूल्य धरोहर और प्रदेश की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण सहभागी हैं। यह सम्मेलन उन्हें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने के साथ ही उनके अनुभव, विशेषज्ञता एवं सुझावों को प्रदेश के विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। अधिकारियों को प्रवासियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करने और उनके योगदान की संभावनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।सभी तैयारियों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए ताकि देश-विदेश से आने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों को आत्मीयता का अनुभव हो और यह सम्मेलन प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी का सशक्त माध्यम बने।