सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सहसपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर में शिरकत की। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित तमाम विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साल का सफल कार्यकाल पूरा होने पर सेवा सुशासन और समर्पण थीम पर प्रदेश के ब्लाक मुख्यालयों पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सहसपुर में भी वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें त्वरित समाधान के लिए के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
