मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में की सहभागिता, गोरखा समाज को दी पर्व की शुभकामनाएंदेहरादून में आयोजित गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर गोरखा समाज द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्यता के साथ किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए। उन्होंने इस अपार स्नेह और सम्मान के लिए समस्त गोरखा समाज का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व और परंपराएं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। ये हमारी लोकसंस्कृति को संरक्षित रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करती हैं। प्रदेश सरकार देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी भी उपस्थित रहे।
