कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देहरादून के शौर्य स्थल पर रन फॉर कारगिल हीरोज मैराथॉन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है। उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और राज्य सरकार सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे अनेक वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देकर देश का गौरव बढ़ाया है।कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा और मातृशक्ति मौजूद रहे
मुख्यमंत्री ने रन फॉर कारगिल हीरोज मैराथॉन को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
