ताज़ा ख़बर

जनगणना-2027 में मुख्यमंत्री धामी की पहल, सपरिवार डिजिटल माध्यम से की स्व-गणना

शासकीय आवास पर सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की।जनगणना के सटीक आंकड़े प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेष रूप से उत्तराखण्ड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और संसाधनों के बेहतर नियोजन में ये आंकड़े उपयोगी सिद्ध होंगे।समस्त प्रदेशवासियों से निवेदन है कि निर्धारित अवधि में स्व-गणना अवश्य करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।