मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को थानों स्थित लेखक गाँव में आयोजित लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ‘धरती का स्वर्ग उत्तराखंड’ पत्रिका और ‘देवभूमि का काव्य पुष्प’ पुस्तिका का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का केंद्र रही है।

यहां से निकले विचारों ने समाज को दिशा देने और आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लेखक गाँव स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उत्तराखंड को साहित्यिक मानचित्र पर नई पहचान दिला रहा है।मुख्यमंत्री ने साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विकास के साथ अपनी समृद्ध विरासत को संरक्षित करना भी जरूरी है।
