ताज़ा ख़बर

मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर में किया सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, बोले – सहकार से समृद्धि के संकल्प से गांव-गांव तक पहुंचेगी सहकारिता की शक्ति, PACS को M-PACS बनाकर आत्मनिर्भर उत्तराखंड का हो रहा निर्माण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड के श्री लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया।धामी ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल मार्गदर्शन एवं आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के नेतृत्व में देशभर में ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में देवभूमि उत्तराखंड में भी सहकारिता को ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनाया जा रहा है।PACS राज्य की सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। बदलती आवश्यकताओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जरूरतों के अनुरूप इन्हें M-PACS के रूप में अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य सहकारिता की शक्ति को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों, युवाओं और ग्रामीण समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर एवं समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण करना है।इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat जी भी उपस्थित रहे।