ताज़ा ख़बर

डोईवाला ब्लॉक में 22 अक्टूबर को दिव्यांगजनों के लिए लगेगा विशेष कैंप

दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए 22 अक्टूबर को डोईवाला ब्लॉक में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से ब्लॉक सभागार में लगाया जाएगा।ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह और एडीओ समाज कल्याण सुनील रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जो भी दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए हैं, वे इस कैंप में अवश्य पहुंचे।कैंप में कई विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। मौके पर ही दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे और उन्हें सहायक उपकरण (ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी आदि) के लिए चिन्हीकरण का कार्य भी किया जाएगा।ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि कोई भी दिव्यांगजन योजना से वंचित न रहे। ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें चलने-फिरने में परेशानी है, उनके लिए घर से लाने और ले जाने के लिए गाड़ी की भी व्यवस्था की गई है। सभी पात्र दिव्यांगजन 22 अक्टूबर को समय पर ब्लॉक सभागार में पहुंचे। उन्होंने सभी छूटे हुए दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।