गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना सहित कुल ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से जनपद चमोली के विकास को गति मिलेगी और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। रामगंगा बांध परियोजना से गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गैरसैंण के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।
गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
