ताज़ा ख़बर

रुद्रप्रयाग को जाम से मिलेगी मुक्ति, चारधाम यात्रा होगी सुगम: सीएम धामी

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्मित पुल-सुरंग मार्ग का निरीक्षण किया। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 1.18 किलोमीटर लंबे मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू हो गया है। अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबे पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग से केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे जुड़ेंगे। इससे बाजार में जाम से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जल्द लोकार्पण की बात कही। इसके बाद उन्होंने संगम लाइब्रेरी को 150 पुस्तकें दान कर ज्ञान अभियान में योगदान दिया। पुस्तकालय को अब तक 2,500 से अधिक पुस्तकें मिल चुकी हैं।