सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल सहित उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर चार वर्ष बीत जाने के बाद भी बहिन अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय न मिलने को लेकर एवं भाजपा सरकार के रवैये से खफा होकर तमाम लोगों ने महात्मा गांधी मूर्ति के समीप देर रात केंडिल जलाकर कर अंकिता भंडारी को श्रदांजलि देते हुए कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा चार वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद ही अंकिता के परिवार को कोई भी न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा जब तक सीबीआई जांच पूरी नही होती है तब तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद न दिया जाये।
महात्मा गांधी मूर्ति पर केंडल जलाकर बहिन अंकिता भंडारीको दी श्रदांजलि
