देहरादून में फर्जी दस्तावेजों के जरिए MBBS में दाखिला दिलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र समेत कई दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर तीन अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाया।मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने साक्ष्य जुटाने के बाद रूपेश पंडित और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, तीन अभ्यर्थियों के परिजनों से एडवांस के तौर पर 20-20 लाख रुपये लिए गए थे। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर MBBS में दाखिला कराया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
फर्जी दस्तावेजों से MBBS एडमिशन, 2 गिरफ्तार
