ताज़ा ख़बर

मुख्यमंत्री धामी का सेवा संकल्प: मुख्य सेवक सदन में सुनी देवतुल्य जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई देवतुल्य जनता की समस्याएं सुनी। संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने और जिला अथवा विभागीय स्तर पर समाधान योग्य मामलों को अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर लंबित न रखने के लिए निर्देशित किया।

जनसमस्याओं के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन-1905, जनसुनवाई एवं ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जैसे माध्यमों को प्रभावी बनाया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्म दिवस (17 सितंबर) से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा, संवाद, जनभागीदारी और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।इस दौरान 9वीं हीरोज अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के पदक विजेता उत्तराखंड के खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।