ताज़ा ख़बर

हल्द्वानी में कल होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लेंगे बैठक

उत्तराखंड विधानसभा 2027 की तैयारी में भाजपा पूरी तरीके से जुट चुकीहै। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहले गढ़वाल दौरे पर पहुंचे और अब कुमाऊं दौर में वह हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 9 सितंबर को दो दिवसीय उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित होने के लिए हल्द्वानी पहुंचेंगे। भाजपा कार्य समिति को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि भाजपा एक ऐसा दल है जो हमेशा निरंतर कार्य करता रहता है। भाजपा सिर्फ चुनाव तक ही कार्य नहीं करती बल्कि साल भर संगठन के कार्यों को करती रहती है । इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्य समिति की बैठक लेंगे जिसमें संगठन की ओर से जो भी कार्य सरकार संगठन को दिए जाएंगे उन्हें पूरा किया जाएगा।