ताज़ा ख़बर

धूमधाम से निकल गई श्री कृष्ण जी की शोभा यात्रा …

श्री सनातन धर्म मंदिर सभा द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई श्री सनातन धर्म मंदिर से शोभायात्रा मलिंगार घंटाघर होते हुए माल रोड से गांधी चौक पहुंची इस दौरान जगह-जगह पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया और फूल मालाओं के साथ भगवान श्री कृष्ण का स्वागत किया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आने वाले रविवार को शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही दूर-दूर से लोग आकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के साथ ही बैंड बाजों की धुन के साथ भगवान श्री कृष्ण की जयकारो के साथ भक्तगण नाचते गाते चल रहे थे मान्यता है कि पिछले 148 वर्षों से शोभायात्रा का आयोजन किया जाता रहा है भक्तगणों को पूरे वर्ष भर शोभा यात्रा का इंतजार रहता है इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों के साथ ही बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुएइस मौके पर उपेंद्र पवार ने कहा कि शोभायात्रा लगभग 150 वर्षों से आयोजित की जा रही है और यहां पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही है और भगवान श्री कृष्ण का राजतिलक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भक्तगण भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद देने के लिए पहुंच रहे हैं  उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से शहर की सुख शांति के लिए कामना करते हुए कहा कि 150 वर्षों से इस शोभायात्रा का आयोजन किया जाता रहा है और उन्हें उम्मीद है कि इसी प्रकार से इसका आयोजन होता रहेगासमिति के महामंत्री नीरज अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण को भक्त वत्सल कहा जाता है