ताज़ा ख़बर

SIR को लेकर भड़के नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा

खटीमा में एसआईआर के तहत आपत्तिकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने के मामले को लेकर नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने नाराजगी जताई है। विधायक ने फॉर्म नंबर 14 को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने मतदाताओं के वोट खराब होने या गलत होने की आपत्ति दर्ज कराई है, उनकी भी जांच होनी चाहिए। खटीमा में एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। आपत्तिकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने के बाद नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने मामले पर नाराजगी जताई।विधायक गोपाल सिंह राणा का कहना है कि यदि किसी मतदाता के वोट को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है और उसे नोटिस जारी किया जा रहा है, तो आपत्ति दर्ज कराने वाले व्यक्ति की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने फॉर्म नंबर 14 को लेकर प्रशासन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।विधायक ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में समय काफी कम है, ऐसे में फॉर्म नंबर 13 और 14 को जल्द से जल्द जारी किया जाना जरूरी है, ताकि संबंधित लोगों को समय पर जानकारी मिल सके और प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।वहीं, इस पूरे मामले को लेकर उपजिलाधिकारी खटीमा तुषार सैनी से भी खास बातचीत की गई। एसडीएम ने एसआईआर के तहत नोटिस जारी करने, फॉर्म नंबर 13 और 14 तथा आपत्तियों की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन का पक्ष स्पष्ट किया।