ताज़ा ख़बर

हर्रावाला आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा….

हमेशा विवादों में रहने वाला उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हर्रावाला एक बार फिर से शुर्खियों में है। इस बार मामला छात्रों के भविष्य से खिलवाड का है। जहां लगभग बीएमएस के 1500 छात्रों का भविष्य अंधकार में डूबा है।डोईवाला के हर्रावाला स्थित उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। हमेशा विवादों में रहने वाला यह विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर नहीं, बल्कि पानी की टंकी पर चढ़ गए। BAMS और BUMS के सैकड़ों छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित कई छात्र विरोध जताने के लिए कॉलेज की पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समय पर परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जा रही हैं, और पूर्व में हुई परीक्षाओं का रिजल्ट भी कई वर्षों से घोषित नहीं किया गया है। छात्रों का कहना है कि इससे लगभग 1500 छात्रों का शैक्षणिक सत्र लेट हो रहा है और उनका भविष्य अंधकार में लटका हुआ है।छात्रों ने बताया कि कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित में शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन उन्हें धरना करने पर मजबूर होना पड़ा। छात्रों की मांग है कि लंबित परीक्षाओं का जल्द आयोजन किया जाए और वर्षों से रुके रिजल्ट तत्काल घोषित किए जाएं।