देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में 164 जनशिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।समाधान दिवस में भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, सामाजिक-आर्थिक सहायता, पारिवारिक विवाद, बिजली, सड़क और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। डीएम ने ऑनलाइन गेमिंग से प्रभावित परिवार, बुजुर्गों के उत्पीड़न, अवैध कब्जों तथा अन्य संवेदनशील मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।साथ ही धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के पास सुरक्षा कार्य न कराने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई तथा सिंचाई विभाग को आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने सभी विभागों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 164 शिकायतें …
