ताज़ा ख़बर

गढ़वाल सभा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

पर्यटन नगरी मसूरी में हरेला पर धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में आज गढ़वाल सभा द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा कई प्रजाति के पौधे रोपे गए और इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय की गईमसूरी पब्लिक स्कूल कैंपस में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के फलों और फूलों के पौधे रोपित किए गए इस मौके पर भरोसी रावत ने कहा कि गढ़वाल सभा द्वारा हर वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है पेड़ लगाने से जहां हमें ऑक्सीजन मिलता है वही क्षेत्र में हरियाली होती है उन्होंने कहा कि यह स्थान सभी महिलाओं के घर के निकट है और सबने जिम्मेदारी ली है कि इनके रखरखाव को लेकर भी कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि आज हरेला पर्व के तहत सभी महिलाओं ने संकल्प लिया है