हल्द्वानी कोतवाली में आज एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।एसएसपी ने बताया कि जून माह में कैंची धाम मेले के दौरान जिले में अपराध की घटनाएं बेहद कम रहीं। अब जुलाई माह की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अपराध पर लगातार प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जाए और कानून-व्यवस्था हर हाल में मजबूत रहे।उन्होंने हत्या, दुष्कर्म, लूट और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में तत्काल विवेचना पूरी कर जल्द से जल्द न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए
हल्द्वानी, जिले में अपराध पर SSP सख्त, हत्या-रेप-लूट जैसे मामलों में जल्द चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश
