मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही नदी नाले भी उफान पर है प्रशासन द्वारा नदी नाले के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए निर्देशित किया गया है वहीं आपदा प्रबंधन की टीम लगातार निगरानी रखे हुए हैं बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने की सूचना भी है वहीं मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के निकट सड़क का एक भाग धसने लगा है जिससे मसूरी देहरादून मार्ग कभी भी बाधित हो सकता है वहीं सड़कों के किनारे मलवा आने के कारण घंटा मार्ग बाधित रहा हालांकि लोग निर्माण विभाग द्वारा मसूरी देहरादून मार्ग पर जेसीबी मशीन की मदद से मालवा साफ किया जा रहा है आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले आज मौसम विभाग द्वारा जनपद देहरादून में रेड अलर्ट जारी किया गया है इसके चलते कक्षा एक से दसवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है वहीं आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं शासन प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं विगत वर्ष आई भीषण आपदा का केंद्र मालदेवता और मसूरी क्षेत्र रहा जहां पर आपदा के कारण कई लोगों की जान चली गई और अनेक स्थानों पर भूस्खलन हो गया था लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों में भय का माहौल व्याप्त है लोग अभी भी 16 सितंबर 2025 की आपदा को भूल नहीं पाए हैं और एक बार फिर जिस प्रकार से मौसम ने अपना रूप दिखाया है उसे लोग सहमे हुए हैं विगत वर्ष आई आपदा के कारण पानी वाले बैंड के निकट सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पुस्ते लगाए गए थे लेकिन यह पुस्ते एक वर्ष भी नहीं चल पाए हैं और इसमें बड़ी बड़ी दरारें आ गई हैँ इससे कहीं ना कहीं कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैँ
मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है…
