भाजपा सरकार के 5 साल पूरे होने के उपलक्ष में आज जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में बहुत उद्देश्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के साथ ही मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना वहीं उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को इसके निस्तारण के निर्देश दिए इस शिविर में लगभग 357 लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया साथ ही मसूरी के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी को लेकर नगर पालिका सभासद गौरी थपलियाल द्वारा कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन दिया गया जिस पर कैबिनेट मंत्री द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को जल्द से जल्द मसूरी में शिक्षकों की कमी पूरी करने के निर्देश दिए गए वहीं उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के स्थानांतरण को लेकर मौके पर ही स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की गई तथा सीएमओ और सात चिकित्सकों के ट्रांसफर को तत्काल रोकने के लिए निवेदन किया गया जिस पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आस्वस्त किया गया कि किसी का भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा
मसूरी में बहुउद्देश्यीय शिविर, कैबिनेट मंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं
