ताज़ा ख़बर

सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, बैंक ऋण वितरण में निभाएं सक्रिय भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण और वित्तीय समावेशन की समीक्षा करते हुए बैंकों को आम लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों तक आसान ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में कम ऋण-जमा अनुपात पर नाराजगी जताते हुए विशेष शिविर आयोजित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पात्र लोगों को तकनीकी कारणों से योजनाओं से वंचित न किया जाए, बल्कि उनकी कमियां दूर कर लाभ दिलाया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, होम-स्टे और एमएसएमई क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए बैंक और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए