ताज़ा ख़बर

यमुनाघाटी में रुद्रेश्वर महादेव मेले की धूम, श्रद्धालुओं में उत्साह

अपनी लोक संस्कृति के लिए विश्वविख्यात यमुनाघाटी में आजकल मेलों की धूम है और इलाके के 45 से अधिक गांव के इष्ट देव रुद्रेश्वर महादेव 1 जुलाई से अपने-अपने इलाके के गांव में पहुंच रहे हैं और वहां पर धूमधाम से यमुना घाटी के लोग अपनी लोक संस्कृति के साथ ही देवता के साथ मेले का आनंद ले रहे हैं…. इलाके के तुनाल्का गांव में 3 साल बाद जब रुद्रेश्वर महादेव पहुंचे तो चौक चौराहे पर लोगों की भीड़ उम्र पड़ी और इस दौरान स्थानीय लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है…. डांडा की जातर के बाद रुद्रेश्वर महादेव इस बार अपने नौगांव क्षेत्र के गांव में भ्रमण कर रहे हैं….