ताज़ा ख़बर

कोसी नदी में डूबने से रिसॉर्ट कर्मी की मौत…

रामनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में कोसी नदी में नहाने गए एक रिसॉर्ट कर्मी की डूबने से मौत हो गई। घटना ढिकुली क्षेत्र की है, जहां नदी के तेज बहाव में बहने से युवक की जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।रामनगर के ढिकुली क्षेत्र स्थित कोसी नदी में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान अजय नदी के गहरे कुंड में पहुंच गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। अजय ने मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद उसके साथी राजकुमार ने उसे बचाने का प्रयास किया, रेस्क्यू अभियान चलाकर काफी देर की मशक्कत के बाद अजय को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी