देहरादून में कांग्रेस ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा, आरएसएस और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दशकों तक राम मंदिर आंदोलन के सहारे सत्ता तक पहुंचने वाली भाजपा और आरएसएस आज इस गंभीर मामले पर पूरी तरह खामोश हैं। आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का हमला, निष्पक्ष जांच की मांग
